आज बुधवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE, Ajmer) की तरफ से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के साइंस के परिणाम जारी हो गए हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार 12वीं विज्ञान के संकाय में कुल 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कॉमर्स में कुल 26 हजार 346 ने सफलता प्राप्त की है।आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। साइंस संकाय में 96.53 और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम हुए घोषित

