उत्तराखंड में क्लास 1 से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं को मिलेगा खाद्य सुरक्षा भत्ता

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को जनवरी व फरवरी का 21 दिनों का खाद्य सुरक्षा भत्ता देने की बात कही है। राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि स्कूलों में उपस्थिति के आधार पर छात्र-छात्राओं को भत्ता देंगें। आपको बतादें कि राज्य परियोजना निदेशक ने समस्त सीईओ को दिए निर्देश में कहा कि 16 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक समस्त शैक्षिक संस्थान बंद किए गए थे। जिसके बाद शासन के चार फरवरी 2022 के आदेश पर कक्षा एक से 9वीं तक के समस्त शिक्षा बोर्डों के शिक्षण संस्थानों को भौतिक रूप से 7 फरवरी 2022 से पढ़ने के लिए खोल दिए जाएंगें।

छात्र उपस्थिति के आधार पर दिया जाएगा भत्ता
 यह आदेश आया कि उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा,जिनने  वित्तीय वर्ष 2021-22 में कक्षा एक से कक्षा 8 वीं तक के छात्र-छात्राओं को 21 दिनों का खाद्य सुरक्षा भत्ता दिए जाने के लिए निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *