कल से शुरू बोर्ड परीक्षाए ,सख्ती के साथ होगी निगरानी 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाएं गुरुवार, 16 फरवरी से शुरू हो रही है,जिसमें  यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 से पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को धोखाधड़ी मुक्त और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए हुए हैं जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अधिकारियों को आगे आदेश दिया है कि जिलाधिकारियों द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए जाएंगे और परीक्षा पत्रों की कड़ी निगरानी के लिए स्कूलों में प्रधानाध्यापक के कमरे के अलावा एक अलग कमरा होगा । आधिकारिक अपडेट के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 58.85 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे शुरू होगी और 11:15 बजे समाप्त होगी। किसी भी तरह के घपले से बचने के लिए कॉपियों को एक डबल लॉक अलमारी में रखा जाएगा और इसकी निगरानी के लिए 24×7 सीसीटीवी से नजर रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *