नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमीशन पोर्टल – admission.uod.ac.in पर सभी कॉलेजों की एक कट-ऑफ लिस्ट भी जारी होगी। बता दें कि जीसस एंड मैरी कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज और देशबंधु कॉलेज ने अपनी पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। वहीं जीसस एंड मैरी कॉलेज ने साइकोलॉजी के लिए 100 फीसदी और अर्थशास्त्र में एडमीशन के लिए पहली कट-ऑफ 98.5 परसेंट रखी है।
वहीं आर्यभट्ट कॉलेज में बीए इकोनॉमिक्स में एडमिशन के लिए कट-ऑफ 98 परसेंट रखी है। इसके अलावा अन्य कॉलेज जैसे किरोड़ीमल कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, हिंदू कॉलेज, राजधानी कॉलेज, मिरांडा हाउस जल्द ही कॉलेज की वेबसाइटों पर अपनी पहली कट-ऑफ जारी करेंगे। वहीं दाख़िले की प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र पिछले साल की तुलना में ज्यादा कट-ऑफ की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि इस बार 12 की परीक्षा में लगभग 70,000 से अधिक छात्रों के 95 प्रतिशत से अधिक अंकहैं

