हरिद्वार : उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले बीते दिन बुधवार को हड़ताल के आह्वान को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने मतदान किया और नौ मांगों के पूरा न होने से नाराज़ होकर हड़ताल करने का एलान किया। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर करीब 650 कर्मचारियों ने मतदान किया।
यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा ने कहा है किमांगों पर सरकार की तरफ से कोई फैसला नहीं लिए जाने के बाद हड़ताल का फैसला लिया गया है । प्रथम चरण में कर्मचारियों से हड़ताल को लेकर उनके पक्ष एवं विपक्ष के लिए मतदान कराया जा रहा है। बीते दिन बुधवार को मंडल मंत्री मुरादाबाद शलभ सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार शाखा ने हड़ताल के आह्वान को लेकर मतदान कराया। इसके अलावा महंगाई भत्ते की तीन फ्रीज किस्तों को बहाल करने औरआठवें वेतन आयोग व परमानेंट पे रिव्यू का गठन इन सभी मांगो को लेकर हड़ताल की जा रही है।

