देहरादून : गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश हैं कि अब धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाए ,जिसके तहत अब आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने उत्तराखंड में तीन दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवा दिए हैं। डीजीपी के अनुसार, हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर उतारने के आदेश पारित किए थे जिसके चलते एक जून से अभियान चलाया जा रहा है।और अब तक 258 लाउडस्पीकर हैट चुके हैं।
पिछले दिनों धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर पूरे देश में सवाल उठने शुरू हुए थे। न्यायालयों में तमाम लोगों ने पीआईएल आदि दाखिल कर इन्हें उतरवाने की मांग की थी। ध्वनि प्रदूषण को आधार बनाकर नैनीताल हाईकोर्ट ने भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस ने भी अभियान शुरू किया।
धर्म गुरुओं ने भी पहले लाउडस्पीकर को लेकर बातें की थीं। इस मसले में पुलिस से लोगों ने बात की है। ज्यादातर ने अपने-अपने धर्मों के लोगों से लाउडस्पीकर हटाने की अपील की है। वहीं, डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि यदि कोई लाउडस्पीकर नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

