Rahul Gandhi MP Visit : राहुल पहुंचे पोलायकला, उज्जैन दुष्कर्म पर हल्ला बोल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला पहुंचे हैं आज राहुल यहां जनसभा को सम्बोधित करेंगे ख़बरों की माने तो, वह मध्य प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरेंगे।

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने पोलायकलां में जनसभा की शुरुआत की और कहा कि  मध्य प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा है। नवंबर में चुनाव होंगे। कमर कस लीजिए। भाजपा हर तरह का हथकंडा अपनाएगी और आपको भ्रम में लेगी  । लोगों को गुमराह करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। सात सांसदों को चुनावों में उतारा है। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। इंदौर में संजय शुक्ला के सामने कैलाश विजयवर्गीय को उतारा है। मैं दावे के साथ कहती हूं कि संजय शुक्ला निश्चित तौर पर कैलाश विजयवर्गीय को हार देंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई पूर्व मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी इस जनसभा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *