लखीमपुर हिंसा मामलें में न्याय की मांग को लेकर किसानों का रेल रोको आंदोलन आज

नई दिल्ली : आज सुबह 10 बजे से किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में किसान संगठनों के ‘रेल रोको आंदोलन’ के लिए अमृतसर के देवी दासपुरा गांव में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठ गए। आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान किसानों की गाडी से कुचलकर की गई हत्या मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी की गिरफ्तारी और मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर सोमवार को किसान रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बताया गया की पहले से तय कार्यक्रम के तहत 18 अक्टूबर को भारत में रेल सेवाओं को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोका जाएगा। मोर्चे के तरफ से यह भी बताया गया की यह रेल रोको आंदोलन बिलकुल शांतिपूर्ण तरीके से और हमारा रेल संपत्ति को किसी भी प्रकार का नुक्सान नहीं किया जाएगा। .

मिली खबरों के अनुसार , रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए रविवार को किसान संगठनों ने तैयारियों की समीक्षा की। मोर्चा ने कहा कि इस दौरान सड़क मार्ग को किसी भी तरह से बाधित नहीं किया जाएगा। सिर्फ रेल मार्ग को बाधित किया जाएगा। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि इसके लिए सभी जिलों में किसानों और कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया गया है।
संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के सदस्य बलबीर राजेवाल ने रविवार को कहा कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हत्याकांड के बाद मोर्चा ने विरोध जताना शुरू कर दिया था और इसके लिए 18 अक्टूबर को पूरे देश में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था।