गुजरात: सूरत की पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग,दो की मौत-कई घायल

सूरत : आज सोमवार सुबह गुजरात के सूरत के कडोडोरा में एक पैकेजिंग कंपनी में भारी आगजनी की खबर आई है जिसके चलते कडोडोरा की पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लगी हैं। आग की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत की खबर भी मिल रही है,इसके अलावा भीषण आग में अन्य कई लोगों के घायल होने की खबर है।  हाइड्रोलिक लिफ्ट द्वारा 125 से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है।मौके पर दमकल की कई गाड़ियां अभी भी बचाव कार्य रहे हैं। मीडिया खबरों की मानें तो यह आगजनी का हादसा आज सुबह उस वक्त हुआ जब मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए कथित तौर पर इमारत से छलांग लगा दी जिसमें  दो व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस ने जानकारी दी है कि कडोडोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई से 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और घटना में कुछ कर्मचारी झुलस भी गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।

गुजरात के कडोडोरा के पुलिस निरीक्षक हेमंत पटेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि ‘वीवा पैकेजिंग कम्पनी’ में तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी। आग इकाई की पहली मंजिल पर लगी और तुंरत ही अन्य मंजिलों पर भी फैल गई। इमारत के अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता पुलिस लगा रही है जिसकी पूरी जानकारी अभी मिल नहीं पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *