तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ममता बनर्जी के करीबी साकेत गोखले को आज मंगलवार गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल सोमवार देर रात राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट से उन्हें गिरफ्तार किया गया। गोखले पर मोरबी हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में गलत खबर फैलाने का आरोप लगा है। गिरफ्तारी की जानकारी उनकी पार्टी के सहयोगी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने साझा कीहै। ओ ब्रायन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है और साकेत ने नई दिल्ली से जयपुर के लिए रात नौ बजे की फ्लाइट ली थी। जब वह उतरे तो गुजरात पुलिस जयपुर एयरपोर्ट पर उसका इंतजार कर रही थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सारा सामान हुआ जब्त –
आज मंगलवार की सुबह दो बजे अपनी मां को फोन किया और बताया कि गुजरात पुलिस उसे अहमदाबाद ले जा रही है और वह आज दोपहर तक अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। पुलिस ने उन्हें मात्र दो मिनट का फोन कॉल करने दिया और फिर उनका फोन और उसका सारा सामान जब्त करके रख लिया है।
पीएम के खिलाफ बोले थे गोखले –
बीती 1 दिसंबर, 2022 को, TMC के प्रवक्ता साकेत गोखले ने दावा किया था कि पुल ढहने की घटना के बाद गुजरात में पीएम मोदी की मोरबी यात्रा के लिए केवल कुछ घंटों के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। दावा किया था कि 5.5 करोड़ रुपये विशुद्ध रूप से स्वागत, कार्यक्रम प्रबंधन और फोटोग्राफी करने के लिए थे।

