भूस्खलन से पांच की मौत,घटनास्थल पहुंचे सीएम

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन में 30 से ज्यादा परिवार फस गए हैं और खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में ये हादसा हुआ है। जिसमें करीब 100 लोग फसे हुए बताए जा रहे हैं। जिस जगह हादसा हुआ, वह मोरबी बांध से छह किलोमीटर पर है।कई लोगों को मारे जाने की खबर है। लेकिन अभी तक कुल पांच शव बरामद हुए हैं। तीन लोग घायल जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पहुंचे हैं।   सीएम शिंदे ने फोन कर घटना की जानकारी लीहै और गुरुवार सुबह वह घटनास्थल पहुंच गए। वहीं पनवेल और नवी मुंबई के सभी अस्पतालों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें प्रभावितों को सभी जरूरी चिकित्सा पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *