क्या मणिपुर दोषियों को मिलेगा मृत्युदंड?,गृह मंत्री ने दिए आदेश 

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके गैंग रेप कर सड़क पर घुमाने की हैवानियत की करतूत पर सरकार घिरती नज़र आ रही है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कड़ा रुख लेते हुए सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। सीएम ने कहा है कि  मामले में पहली गिरफ्तारी आज सुबह हुई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर सीएम से बातचीत भी की है। 

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज गुरुवार को कहा कि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर पुलिस ने कार्रवाई कर आज सुबह पहली गिरफ्तारी हुई है। मामले में गहन जांच जारी है और हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *