कोरोना पीड़ित परिवारों से मिले राहुल,पदयात्रा का 24वां दिन

कर्नाटक : आज कर्नाटक में बारिश के कारण बंद हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक बार फिर से चामराजनगर के टोंडवाडी गेट से शुरू हुई है। राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ लोगों से मिलने के लिए सड़क पर उतरे हैं। इस दौरान राहुल लोगों का हाल समाचार लेते नजर आए। आज पदयात्रा का 24वां दिन है। सुबह 6.30 बजे शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में आज देरी हो गई। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक़, यात्रा शनिवार को चामराजनगर जिले के थोंडावाड़ी से सुबह 6.30 बजे शुरू होनी थी लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण प्रभावित हुई  है। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कोरोना से जान गंवाने वाले परिवार से भी बैठक की।

कोरोना पीड़ितों से मिले राहुल –
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को COVID-19 पीड़ितों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे का आह्वान किया और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि आप उन्हें उनके अधिकार से क्यों वंचित कर रहे हैं? गांधी ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के गुंडलुपेट में ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की। “प्रधानमंत्री, प्रतीक्षा को सुनें, जिसने भाजपा सरकार के COVID कुप्रबंधन के कारण अपने पिता को खो दिया”। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *