आज पूरे विश्व में 75वें स्वतंत्रता दिवस की भोर से ही गूँज रही है। प्रत्येक भारतीय के दिल में देश के प्रति प्रेम और उत्साह की झलक देखी जा सकती है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर देशवासियों का सम्बोधन किया। और देश की जनता को राहत देते हुए बोले की सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को ज़रूर लागू किया जाएगा। पीएम मोदी ने 88 मिनट के अपने संबोधन में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को का भी स्मरण किया। झंडारोहण के बाद पीएम ने देश का नाम ओलंपिक में ऊँचा करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए तालियां बजवाई।
पीएम मोदी के सम्बोधन के कुछ मुख्या बिन्दु —
देश के प्रधानमंत्री मोदी ने आज भाषण की शुरुआत में ही महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह के साथ-साथ पंडित नेहरू जी को याद किया। और कहा कि , ‘आजादी को जनआंदोलन बनाने वाले पूज्य बापू हों या सब कुछ न्योछावर करने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, बिस्मिल और अश्फाक उल्लाह खान हों, रानी लक्ष्मीबाई हों या असम में मातंगिनी हाजरा का पराक्रम हो, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरूजी हों, देश को एकजुट करने वाले सरदार पटेल हों, भारत की दिशा और रास्ता तय करने वाले बाबा आंबेडकर हों, देश आज हर व्यक्तित्व को स्मरण करता है उनका कर्जदार है।
2- 2019 में सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश गठित कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जम्मू हो या कश्मीर, विकास का संतुलन अब जमीन पर दिख रहा है। जम्मू कश्मीर में डी-लिमिटेशन कमीशन का गठन हो चुका है और भविष्य में विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयारी चल रही है।
3-आज के कार्यक्रम में ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करके आने वाले एथलीट्स मौजूद थे। जिनके लिए पीएम ने कहा कि मैं आज देशवासियों से कहता हूं कि हमारे खिलाड़ियों के सम्मान में कुछ पल तालियां बजाकर उनका सम्मान करें। भारत को गौरव दिलाने वाले युवाओं का सम्मान करें। करोड़ों देशवासी आज तालियों की गड़गड़ाहट के साथ युवाओं का सम्मान कर रहे हैं।
4-आज लाल किले पर सम्बोधन में पीएम ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया कहा की ‘छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, डेढ़ गुना एमएसपी, किसान उत्पादक संगठन जैसे प्रयास किसानों की ताकत बढ़ाएंगे। आगामी समय में ब्लॉक लेवल तक वेयरहाउस की सुविधा देने का फैसला किया जाएगा। डेढ़ लाख करोड़ रुपए सीधे खातों में पहुंचाए गए हैं। पीएम ने किसानों के लिए नया नारा दिया कहा कि – छोटा किसान बने देश की शान।’
5- पीएम मोदी ने कहा कि गांव में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हमारी 8 करोड़ से अधिक बहनें एक से बढ़कर एक उत्पाद बनाती हैं। इनके उत्पादों को देश और विदेश में बड़ा बाजार मिले, इसके लिए अब सरकार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोला जाएगा अब बेटियां भी सैनिक स्कूलों में पढ़ाई करेंगीं।
6-‘100 लाख करोड़ रुपए की गति शक्ति योजना युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लाने वाली है। यह देश की बुनियादी संरचना की नई नींव रखेगी। इससे यात्रा करने के समय में कमी आएगी।
7-आज देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया कि राशन की दुकान पर मिलने वाला चावल हो, मिड-डे मिल में मिलने वाला चावल हो, हर योजना से मिलने वाला चावल फोर्टिफाइड होगा।
8-केंद्र हो या राज्य, सभी दफ्तरों-कर्मचारियों से कहना चाहता हूं कि हर वो नियम जो देश के सामने बाधा बनकर खड़ा है, उसे दूर करना होगा।
9- पीएम ने कहा कि आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि वे उन्हीं सिद्धियों का जिक्र करेंगे, जिनका आज मैं संकल्प के रूप में जिक्र कर रहा हूं। यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है।

