बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब एक और बड़ा मुकाम हांसिल करते हुए बीते दिन शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी विमेंस लीडरशिप फोरम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाक़ात किया। इस साक्षात्कार के दौरान समान वेतन को लेकर अभिनेत्री का दर्द भी छल्का। उन्होंने बताया कि उनके 22 साल के करियर में यह पहली बार है जब उन्हें मर्दों के बराबार फीस पाई है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पीले रंग की बैकलेस ड्रेस पहनी थी। उन्होंने वाशिंगटन डीसी, विशेष रूप से व्हाइट हाउस की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस कदम को प्रगतिशील बताया था। उन्होंने लिखा था, “चुनने का अधिकार। दुनिया भर में महिलाओं के लिए यह एकमात्र तरीका होना चाहिए।”
प्रियंका चोपड़ा की बड़ी उपलब्धि,मर्दों के बराबर मिली फीस

