विज्ञान के सिद्धांतों की उत्पत्ति वेदों से हुई है : एस सोमनाथ

उज्जैन : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ एस सोमनाथ का कहना है कि विज्ञान के सिद्धांतों की उत्पत्ति वेदों से हुई है। एस सोमनाथ की मानें तो अलजेब्रा से लेकर एविएशन तक, सबकुछ पहले वेदों में ही पाया गया था। इसके बाद में अरब देशों के जरिए ये सारा ज्ञान यूरोप तक पहुंचा जिसे बाद में वहां के वैज्ञानिकों की खोजों के रूप में पेश किया गया। अलजेब्रा का परा कॉन्सेप्टस आर्किटेक्चर, यूनिवर्स का स्ट्रक्चर जैसी कई चीजें सबसे पहले वेदों में पाई गई थीं। सोमनाथ ने ये बात उज्जैन में महर्षि पाणिनि संस्कृत और वैदिक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने यहां यह भी कहा कि एक समस्या ये भी थी कि भारतीय वैज्ञानिक संस्कृत भाषा का इस्तेमाल करते थे। इसकी कोई लिखित लिपि नहीं थी। बाद में लोगों ने संस्कृत के लिए देवनागरी लिपि का इस्तेमाल करना शुरू किया। उन्होंने संस्कृत के महत्व पर बात करते हुए बताया कि इंजीनियरों और वैज्ञानिकों को संस्कृत बहुत पसंद है। यह कंप्यूटर की भाषा को सूट करती है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने वाले इसे सीखते हैं।