गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बीते रविवार बड़ी हिंसा की घटना हुई है। जिसके चलते हिंसक झड़प में चार किसान भी बेमौत मरे हैं। जिसके बाद इस घटना के बाद से ही विपक्षी राजनैतिक पार्टियां अपनी रोटियां भुनाने का यह मौका नहीं छोडते हुए घटनास्थल पर पहुंचने में लगी हुईं हैं। कल रात से नई बड़ी नेता लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई भी विपक्षी नेता वहां तक पहुंचने में सफल नहीं हुए हैं। जिनकी सूची में सबसे पहले रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जिन्होंने जब लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश की तो,उन्हें आज सुबह करीब 4.00 बजे हरगांव में रोकने के बाद हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें एक गेस्ट हाऊस में रखा गया है जहाँ से उनका एक झाड़ू लगाता हुआ वीडियों सामने आया है।
जिसके बाद भाई राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका के लिए ट्वीट किया है कि मैं जनता हूँ प्रियंका पीछे नहीं हटेंगी। राहुल ने ट्वीट किया है, प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। लखनऊ के गौतमपल्ली में अराजकतत्वों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। आनन-फानन आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

