रायबरेली से राहुल लड़ेंगे चुनाव, सूची से प्रियंका नदारद

सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन आज यानी कि शुक्रवार को ही होगा। ऐसे में ऐन वक्त पर पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान आमने सामने होंगे। केएल शर्मा, सोनिया गांधी के प्रतिनिधि हैं। इसी के साथ प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया। कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 1999 के लोकसभा चुनावों तक अमेठी सीट से चुनावी मैदान में उतरीं।हैं।

इसके बाद 2004 में उन्होंने राहुल के लिए यह सीट छोड़ी और रायबरेली का रुख किया। राहुल ने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से आसान जीत दर्ज की। 2014 में जरूर राहुल को स्मृति ईरानी ने टक्कर दी, लेकिन हरा नहीं पाईं। हालांकि, 2019 में राहुल ने अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ा। अमेठी और रायबरेली में 20 मई को मतदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *