‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव को धमकी मिलने का मामला निकला था। अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल के लिए फेमस महंगी गाड़ियों को लेकर चर्चाओं में एल्विश यादव से रंगदारी मांगी गई है। एल्विश से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
पुलिस एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के वाडनगर से गिरफ्तार किया है। साकिर मकराणी पुत्र जाकिर (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया है कि आरटीओ ऑफिस में बतौर एजेंट काम करता है। एल्विश की यूट्यूब पर वीडियो देखी थी, जिससे प्रभावित होकर इसने करोड़पति बनने की नियत से रुपये ऐठने की योजना बनाई।

