नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है, उन्हें गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जहां कोर्ट की तरफ से राहुल की याचिका रद्द हो गई है। मतलब मोदी सरनेम विवाद में राहुल गांधी के लिए और परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे में अब राहुल पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। सवाल अब ये उठता है कि क्या अब राहुल जेल जाएंगे ? और अब राहुल कैसे जेल जाने से बच सकते हैं ?
दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट ने न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने कहा है कि राहुल के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले हैं। इस केस के अलावा भी एक मामला वीर सावरकर के पोते ने दायर किया है। न्यायमूर्ति ने आगे कहा कि दोषसिद्धि से कोई अन्याय नहीं होगा। दोषसिद्धि न्यायसंगत एवं उचित है। पहले दिए गए आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरुरत नहीं है इसलिए याचिका ख़ारिज होती है।
तो क्या अब होगी राहुल को जेल ?
आपको बतादें कि राहुल गांधी के पास अभी हाईकोर्ट की उच्च पीठ या फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का अधिकार है और बेल के लिए याचिका दायर होगी लेकिन अगर बेल की याचिका खारिज होती है तो जरूर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।अगर राहुल गांधी के पक्ष में फैसला आ गया होता तो संभव था कि उनकी सदस्यता भी बहाल हो जाती। ‘

