गौरतलब है कि आज कल मध्य प्रदेश का पेशाब काण्ड काफी सुर्खियों में हैं, वहीँ इसपर एक लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को चुटकी लेना भारी पड़ गया है। दरअसल, लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। क्यूंकि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक विवादित ट्वीट पोस्ट की जिसमें पेशाब काण्ड को दर्शाया गया है इस मीम में एक आरएसएस का ड्रेस पहनें व्यक्ति पर पेशाब कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट सीधी कांड से संबद्ध है। एफआईआर में गायिका पर आरएसएस और आदिवासी समुदाय में नफरत ;फैलाने का आरोप लगा है। उन पर भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 153A लगाई गई है। इस धारा में जाति, धर्म, निवास, भाषा जैसे मामलों में दो समूहों में शत्रुता पैदा करने से संबंधित मामले दर्ज होते हैं।
आपको बतादें कि गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘यूपी में का बा’ की तर्ज पर जल्द ही ‘एमपी में का बा’ लाने की बात कही है। इस पोस्ट में अरेस्ट प्रवेश शुक्ला का हैशटैग भी जोड़ा गया है, जो सीधी कांड का आरोपी था।
पेशाब कांड पर मीम पोस्ट करना पड़ा भारी,FIR दर्ज

