यहां फटा बादल,घरों में घुसा पानी 

बारिश से तबाही मची हुई हैं, नैनीताल में कोटाबाग के ग्राम पंचायत ओखलढूंगा में बादल फटने से तबाही सी मची है। लगभग 50 परिवारों के घरों और गौशाला में पानी और मलबा आ गया है। प्रभावित परिवारों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढुंगा में विस्थापित कर दिया गया है।

पूर्व विधायक प्रतिनिधि नैनीताल कृपाल बिष्ट ने बताया है कि ग्रामीणों की पूरी फसल नष्ट हो गई है। रामनगर से 25 किमी दूर कालाढूंगी तहसील के पाटकोट-भलोन के बीच का नाला भी ऊपर भरकर बह रहा है । दूसरी तरफ पिथौरागढ़ में सुबह बारिश हो रही है। धापा- मिलम मोटर मार्ग धापा के समीप बोल्डर मलबा गिरने से बंद हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन चौधरी ग्रामीण हीरा भंडारी,गणेश पटवाल,मोहन चौरसिया, मोहन जोशी आदि ने प्रशासन से किसानों की फसल के नुकसान का सर्वे करके तटबंध बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *