फेसबुक के लिए बुरी ख़बर,घट रही है यूज़र्स की संख्या

अमेरिका : फेसबुक के लिए बुरी ख़बर आ रही है, इसके यूजर्स की संख्या पिछले कुछ समय से घट रही है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक को 17 साल के इतिहास में सबसे बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही कंपनी के ऐड ग्रोथ में भी कमी आई है। रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट हुई और मेटा की मार्केट वैल्यू 200 अरब डॉलर घट गई।फेसबुक ने अभी हाल में ही अपनी ब्रांडिंग में बदलाव करते हुए कंपनी का नाम मेटा कर दिया था,लेकिन मार्केट में इसका कोई फायदा नहीं नजर आ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछली तिमाही में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप की यूजर ग्रोथ न सिर्फ फ्लैट रही है, बल्कि नॉर्थ अमेरिका में फेसबुक के यूजर्स की संख्या 10 मिलियन की कमी आई है।


नॉर्थ अमेरिका से फेसबुक को ऐड्स के जरिये सबसे ज्यादा कमाई होती है। फेसबुक के ग्लोबल डेली यूजर्स की संख्या घटने से कंपनी काे अपने ऐड बिजनेस में घाटा हो रहा है। फेसबुक के डेली यूजर्स की संख्या 1.932 अरब से घटकर 1.930 अरब हो गई है। ऐसा लगता है कि युवाओं की फेसबुक में रुचि घट रही है. यह बात और है कि मेटा ने अपनी रिपोर्ट में इंस्टाग्राम यूजर्स की संख्या नहीं बतायी है. पिछले कुछ समय से फेसबुक प्राइवेसी और दूसरी वजहों से विवादों में रही है और कंपनी इन्हें लेकर कोई ठोस वजह नहीं बता पाई है। दूसरी ओर, टिकटॉक और उस जैसे दूसरे ऐप्स की एंट्री का भी फेसबुक की कमाई और उसके यूजरबेस पर नकारात्मक असर पड़ता नजर आ रहा है।