नई दिल्ली : गौरतलब है कि सोनिया गाँधी और राहुल गांधी के लिए हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने नोटिस जारी किया है और आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेशी थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक़,राहुल अभी विदेश यात्रा पर हैं और वे शायद 5 जून को देश वापसी करेंगें। ईडी को राहुल गांधी के दिल्ली में नहीं होने की सूचना दी गई है।
आपको बतादे कि राहुल गांधी देश से 19 मई को गए थे। अब राहुल गांधी 20 से 23 मई के बीच लंदन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उसके बाद से वे भारत नहीं आए है। राहुल गांधी के 5 जून तक स्वदेश लौटने की उम्मीद है। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए वह नई तारीख मांगेंगे। ईडी ने इस बहुचर्चित मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 8 जून को और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 2 जून को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी हुआ था।
राहुल बोले-
आज राहुल गांधी ने कहा है कि ‘जब कांग्रेस अंग्रेजों व उनके अत्याचार से नहीं डरी तो ईडी के नोटिस कैसे सोनिया गांधी जी व राहुल गांधी जी तथा पार्टी का हौसला तोड़ सकते हैं? हम जीतेंगे, झुकेंगे नहीं। हम नहीं डरेंगे।’

