जयपुर की महारैली में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे राहुल गाँधी

जयपुर : आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया है। कांग्रेस की इस इस रैली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी , राहुल गांधी , प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेता सम्मिलित हुए। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी इस महारैली में केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर हल्ला बोला है।रैली में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार की नीतियों को विकास विरोधी बताया।

उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ये देश हिंदुओं का है लेकिन हिन्दू वादियों का नही. उन्होंने ये भी कहा कि मैं भी हिन्दू हैं, लेकिन हिन्दूत्ववादी नहीं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता के लिए सिर्फ काले क़ानून बनाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की हालत बहुत खराब हो गई है।दूसरी तरफ प्रियंका गांधी ने इस रैली में कहा कि, केंद्र सरकार का जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को कहा कि वह सिर्फ एक पर्यटक है। और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने आवास से 10 किलोमीटर दूर किसानों से मुलाकात करने नहीं जा सकते . लेकिन वो पूरी दुनिया घूम आए हैं।