सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर सीट से चंद्रशेखर आज़ाद ने ठोकी ताल

गोरखपुर : चुनाव पास आते आते हैं अब यूपी के राजनीतिक गलियारे चर्चाओं का विषय बनते जा रहे हैं हैं। आज गुरुवार सुबह से चर्चा आम है कि आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद यूपी के गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारि कर चुके हैं। आज आज़ाद ने खुद इस बात का ऐलान किया है। सूत्रों की मानें तो गोरखपुर शहर से इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में हैं।  ऐसे में वर्तमान विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल का टिकट कट गया है। चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस वार्ता कर घोषणा की है  एलान किया कि वे यूपी में अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरेंगें। उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन की लड़ाई में खूब म्हणत करके जीत हांसिल करने को तैयार है। 

चंद्रशेखर आजाद ?

आपको बतादें की यूपी चुनावों में योगी आदित्यनाथ को टक्कर देने का मन बना चुके आज़ाद छुटमलपुर के पास स्थित गांव घड़कोली के रहने वाले है। इसके अलावा आजाद ने एलएलबी की पढ़ाई देहरादून से की है। हाथरस की बिटिया से दरिंदगी के मामले से लेकर राजस्थान और हरियाणा में हुई घटनाओं के विरोध में भी प्रदर्शन किए। इसके अलावा दिल्ली में संत रविदास मंदिर हटाने से रोकने को लेकर भी आंदोलन किया। वर्ष 2015 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का गठन किया गया था, जिसके वह संस्थापक हैं। मई 2017 में जब शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हुई तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *