कहीं राम मंदिर-चंद्रयान-3 और यहां सजा वंदे भारत पंडाल

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी पर जगह जगह  बप्पा की मनमोहक झांकिया सजाई गयीं हैं। इसी में एक आकर्षण का केंद्र बना है।  वनडे भारत पंडाल। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में विभिन्न गणेश मंडलों ने विशेष थीम पर पंडाल सजाए गए हैं। आयोध्या में बन रहे राम मंदिर के थीम पर तो कहीं चंद्रयान-3 की सफलता थीम पर पंडाल बनाया गया है। और मुंबई का एक पंडाल सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है जो कि थीम वंदे भारत एक्सप्रेस पर रखा गया है।इस पंडाल को डिज़ाइन किया है डिजाइनर दीपक मकवाना ने जिन्होंने मीडिया को बताया कि  मेक इन इंडिया थीम पर गणपति पंडाल बनाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘इस साल मैंने नए वंदे भारत एक्सप्रेस के थीम पर पंडाल को तैयार किया है। जिसमें प्रवेश करते ही आपको एहसास होगा की आप प्लेटफॉर्म पर है। बताया कि वह इससे पहले राम मंदिर, चंद्रयान-3 और ऐसे ही अनेक थीम पर पंडाल का डिजाइन कर चुके हैं। दीपक ने कहा कि हर साल उन्हें पंडाल को डिजाइन करने में कम से कम दो महीने करीब लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *