भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के साथ साथ उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी दी है। बीते दिन शुक्रवार रात 9.40 बजे आईएमडी के अंतिम बुलेटिन के मुताबिक़,उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी और इससे सटे पूर्वी भारत के राज्य बिहार और झारखंड में स्थिति खराब होने की आशंका है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। अगले तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली में लगातार गिर रहा पारा –दिल्ली में सुबह आठ बजे पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक गिरकर आ गया है जबकि न्यूनतम पांच डिग्री पर पहुंच गया है।सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर थी।

