हरिद्वार : कोरोना ने फिर से राज्यों में दस्तक दी है.इसी कड़ी में उत्तराखंड में कोरोना के 346 नए संक्रमित मिले हैं जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना की संक्रमण दर भी बढ़कर 11 प्रतिशत से अधिक है। देहरादून में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले निकले हैं।
हरिद्वार जेल में कोरोना बम फूटा –कोरोना के हरिद्वार की जिला जेल में 43 मामलें निकले हैं। जेल में 28 व 29 जुलाई को हेपेटाइटिस की जांच के लिए लगाए गए शिविर में कैदियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिनकी गजांच रिपोर्ट 43 कैदियों आई है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी है। जिला सर्विलांस ऑफिसर पंकज जैन ने कहा कि 43 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। लगभग 600 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए जिनकी रिपोर्ट आई और उसमें से 43 कैदियों को कोरोना निकला है।उन्होंने ये भी कहा कि जो भी कैदी संक्रमित पाए गए हैं,उनका उपचार और सभी जरुरी सुविधाएं उन्हें दी जाएगी। हालाँकि सभी कैदियों का आइसोलेशन पीरियड खत्म हो चुका है लेकिन फिर दिनों तक उन्हें स्वस्थ कैदियों से दूसरे बैरक में ही रखा जाएगा।
राज्य में मामलें –स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीते दिन मंगलवार को सामने आए 346 नए मामलों में 188 सिर्फ राजधानी के मामलें हैं। इसके अलावा, हरिद्वार के 53, नैनीताल के 40, उत्तरकाशी के 21, अल्मोड़ा के आठ, पौड़ी और टिहरी में सात-सात, ऊधमसिंह नगर में छह, बागेश्वर और चमोली में पांच-पांच, रुद्रप्रयाग के तीन, चंपावत के दो और पिथौरागढ़ का एक मामला शामिल है। जबकि तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एम्स ऋषिकेश, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और एसटीजीएच हल्द्वानी का एक-एक मरीज शामिल है।

