दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस में भरी राहत हुई है। गुरुवार को दिनभर सूरज व बादलों का आना जाना लगा है। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह निकली धूप का दौर दोपहर तक चला। आज शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सर्वाधिक तापमान दिल्ली यूनिवर्सिटी में 36.9 रहा। इसी तरह सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 25.9 डिग्री, लोधी रोड का 24.6 डिग्री रहा।
आज कई राज्यों में झमाझम बारिश

