उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में हादसों की खबरें लगातार आ रहीं हैं। अब तक 20 लोगों की मौत होने की खबर है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहला हादसा बीते शुक्रवार सुबह को ग्रेटर नोएडा से सामने आया जो कि आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में लिफ्ट गिरने से अब तक आठ मजदूरों की मौत हुई थी। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में बड़े हादसे, 20 की मौत
इसके अलावा शुक्रवार देर रात लखनऊ में मकान ढह जाने से मलबे में दबकर पांच की मौत हो गई है। रायबरेली में हुए सड़क हादसे में मां व बेटों समेत तीन की मौत हुई है। ग्रेटर नोएडा में बीते दिन शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में काम चल रहा है। यहां लिफ्ट गिरने से कल चार मजदूरों की मौत हो गई थी। इलाज के चलते चार मजदूरों की मौत हुई है।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में हुए हादसे के जिम्मेदार लोगों ने जर्जर लिफ्ट में चढ़ाकर मजूदरों को मौत के मुंह में धकेला दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी और एनबीसीसी के अधिकारियों पर सुरक्षा के मानकों को दरकिनार करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की आईपीसी की धारा-304/308/337/338/287/34 व 7 सीएल एक्ट अंतर्गत केस दर्ज कर लगभग 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई है।

