प० बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के जन्म-दिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली/कोलकाता : आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्म-दिन है। उनके 68वें जन्मदिन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जन्मीं ममता बनर्जी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। वह पहले कांग्रेस में थी लेकिन 1998 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का गठन कर लिया और वह तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। पीएम मोदी के अलावा राहुल गाँधी,दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ,शरद पंवार सहित कई बड़े नेताओ ने ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।