ज्योतिष शास्त्र में राशिफल अधिक विश्वसनीय माना जाता है।हमारे काल खण्डों के विषय में स्थान रखता है। विभिन्न काल-खण्डों के बारे में राशिफल के माध्यम से भविष्यवाणी भी की जाती है। वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के हिसाब से ज्योतिषों डरा बनाए जाते हैं। जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली प्रिय अप्रिय घटनाओं के लिए यहां आपको चेताया गया है।
मेष-आज मेष राशि वालों का दिन कुछ ठीक रहेगा लेकिन आज आपकी आर्थिक स्थिति को थोड़ा संभलकर लेकर चलना होगा। क्योंकि आप बढ़ते हुए खर्चों के कारण उसे खतरे में डाल सकते हैं। आज आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा, क्योंकि वह आपको गुमराह कर सकते हैं और आपको परेशानी में डाल सकते हैं, अपने सीनियर से विचार विमर्श हो सकता है।
वृष- आज वृष राशि वालों को कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा। जिसके कारण उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सामान को सुरक्षित रखें, नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। जो लोग इस राशि वाले व्यवसाय में है उनके लिए कुल मिलाकर अच्छा दिन है।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी नए कार्य को करने की भी सोच सकते हैं, जिसके लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका विश्वास टूटेगा। आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य की ओर ध्यान देंगे और आप दूसरों का भला सोचेंगे
कर्क- आज आप अपने जीवनसाथी को किसी भी तरह का फायदा दे सकेंगें,जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह अवश्य करना होगा, जो लोग किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें सोच समझ कर करना होगा व उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा, तभी धन का निवेश करें, नहीं तो आपको न नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सिंह- आज सिंह राशि वाले जातकों को सामान्य दिन गुजारना पड़ेगा। अपने व्यवसाय की किसी डील को फाइनल करने के लिए किसी परिजन से आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे जिसमे आपको ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको अपने उन शत्रुओं से आप अलर्ट रहे।
कन्या-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज नौकरी से जुड़े जातकों को कोई बेहतर अवसर आ सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अपने साथी द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई वाद-विवाद पनप सकता है
तुला– आज तुला राशि वाले लोगों के लिए दिन संपत्ति प्राप्ति का दिन है। आज आप किसी संपत्ति को खरीदने के लिए आगे बढ़ सकते है।आपका पैसों का इंतजाम भी आसानी से हो जाएगा, लेकिन आपको अपने भाई बहनों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे,
वृश्चिक-आज आप अपनी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। आज आप अपने पिताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा
धनु-किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन उसमें भी आपको कुछ कष्ट होंगे, तभी वह लाभ आपको मिल पाएगा। आज आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न रहेंगे, जिसे आप अपनी कुछ समस्याएं भी साझा करेंगे और आपके मन का बोझ भी हल्का होगा।
मकर-आज आप अपने कामों को समय पर पूरा न करने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से समय पर मदद न मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी शॉपिंग आदि पर भी जा सकते हैं।
कुम्भ-आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करके अपने काम की ओर ध्यान देना ही आपके हित में होगा अन्यथा आपको हानि उठानी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी , तभी वह व्यापार में लाभ कमा पाएंगे।
मीन-आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों का ध्यान रखेंगे। आज आप दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपने आप को भी दुखी कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आज आपकी किसी बात का आप के परिवार के किसी सदस्य को बुरा लग सकता है।

