देहरादून : अब चुनावों के नतीजे सामने हैं, उत्तराखंड में अब सीएम किसको बनाया जाएगा इसपर लगातार कयासों का दौर जारी है। विधायकों की दिल्ली दौड़ जारी है। कई विधायकों के नाम सीएम बनाने की लिस्ट में शामिल हैं।
अभी तक ख़बरों के अनुसार,शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि तीनों ही राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। पार्टी ने नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद दून आने की सलाह दी है।ऐसे में समझा जा रहा है कि 19 मार्च को केंद्रीय पर्यवेक्षक यहां पहुंचेंगे और इसी दिन या फिर अगले दिन भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है।

