Breaking : अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान 

देहरादून : गौरतलब है की जबसे विस चुनावों के 10 मार्च को नतीजे घोषित हुए है तबसे लगातार कांग्रेस में हलचल है जिसके चलते उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भावुक बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत की ओर से टिकट बेचने के आरोप लगाए जाने से आहत हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना इस बयान पर दर्द जाहिर किया है। हरीश रावत ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस उन्हें निकाल दे। उन्होंने यह भी  कहा कि होलिका दहन में हरीश रावत रूपी बुराई का भी कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए‌।     

दरअसल,वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत द्वारा टिकट बेचने का आरोप लगाया है। सीएम हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। रावत ने कहा कि भगवान करे कांग्रेस मुझे निष्कासित कर दे। बकौल रावत, होली बुराईयों के शमन का एक उचित उत्सव है। 

रावत ने कहा कि पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर हैं। और यदि वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर  लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है। जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है। जो पार्टी का महासचिव रहा है  और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *