THDC में हिस्सेदारी को लेकर दोनों मुख्यमंत्रियों में वार्तालाप 

सुप्रीम कोर्ट में टीएचडीसी इंडिया लि. में 25 फीसदी की लड़ाई जारी है। उत्तराखंड सरकार अब वार्ता करने पर विचार कर रही है।  खबर है कि अदालत जंग से बाहर योगी सरकार से बातचीत करके धामी सरकार 50-50 की हिस्सेदारी पर सहमति बनने की  उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मुख्यमंत्री को यही सलाह है कि कोर्ट से बाहर यदि कोई समाधान निकल सकता है तो उस दिशा में गंभीरता आगे बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में हिस्सेदारी के मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा होगी। दोनों सरकारों के परस्पर संवाद के जरिये परिसंपत्तियों के विवाद सुलझे हैं। इसी तर्ज पर धामी सरकार बातचीत से टीएचडीसी में हिस्सेदारी चाहती है ताकि जल्द समाधान निकल सके। कोर्ट में चल रहे मामले में उत्तराखंड सरकार अपना पक्ष मजबूत मानकर आगे बढ़ी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *