जहरीला पदार्थ मिली टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बेहद दुखद और दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां  जहरीली तौफ़ी खाई जिससे उन चारों ही मासूमों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि टॉफी में जहरीला पदार्थ था।  घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को निर्देश दिए है। ख़बरों की मानें तो,कुशीनगर के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ़ दिलीपनगर गांव के सिंसई लठउर टोला में आज सुबह तकरीबन सात बजे टॉफी खाने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। टॉफी के अलावा नौ रुपये गठरी में मिले हैं। टॉफी गीली थी। टॉफी में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट होने की बात कही जा रही हैं।

 इसके अलावा मृतकों में रसगुल नाम के शख्स के तीन बच्चे मंजना (7), स्वीटी (5), समर (3) और रसगुल की बहन खुशबू का बेटा आयुष (5) शामिल हैं, जो टॉफी खाने से पहले बेहोश हो गए है। जिसके बाद पुलिस व तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने बच्चों को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मासूम बच्चों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *