देहरादून : इस बार भी उत्तराखंड राज्य में मतदान बेहद शांति के साथ हुआ। लोगों ने अपने मतदान का भरपूर इस्तेमाल करते हुए पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। प्रदेश की 70 सीटों पर मतदान के बाद अब राजनीतिक दल हार-जीत की जद्दोजहत में लगें हैं। बूथ स्तर पर वोटों की गिनती से हार-जीत का समीकरण तैयार किया जाना भी शुरू हो चुका है। मतदान संपन्न होने के बाद अपनी-अपनी जीत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अलग अलग दावे ठोंकते नज़र आ रहे हैं। ने
कोई अपनी शानदार जीत के दावे ठोंक रहा है तो किसी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद इस चुनाव में उनके पक्ष में ही हैं। लेकिन अब सवाल ये है कि ाकाहिर जनता सच में किसके साथ है ? किसके दावे ज्यादा भारी पड़ते हैं। सियासी दलों और उम्मीदवारों की यह दावे कितने सटीक साबित होती है, यह तो चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो पाएगा।
सीएम धामी का भरोसा –
मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं, अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी।
हरीश रावत के बोले-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हम तमाम वादों को पूरा करेंगे। प्रदेश वासियों को संदेश देते हुए हरीश रावत ने कहा कि हमें विश्वास है कि आपका मत उत्तराखंड में लोकतंत्र को मजबूत करेगा।
अध्यक्ष मदन कौशिक का जीत पर भरोसा-
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता का भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं का भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला।

