रुद्रपुर। आज जनपद ऊधम सिंह नगर के मुख्यालय में सीओ सिटी का पद संभाल रहे 2014 बेच के अभय प्रताप सिंह की शासन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। पदोन्नति का आदेश एसएसपी कार्यालय भी आ गया है। आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने उन्हें अशोक चिन्ह लगाकर बधाई दी।सीओ सिटी अभय सिंह के अपर पुलिस अधीक्षक बनने पर उनके मूल निवास समेत तमाम जगहों से बधाई देने का सिलसिला जारी है। आप को बताते चले कि अभय सिंह द्वारा सीओ सिटी रुद्रपुर का कार्यभार संभालने के दौरान उन्होंने अनेको महत्वपूर्ण वारदातों के खुलासे में अपनी अहम भूमिका निभाई है तथा जनता के बीच अपने कार्यों को लेकर अलग छाप बनाई है। आप को बताते चले कि उन्होंने पीसीएस परीक्षा पास करने के बाद पुलिस विभाग में तैनाती हुई। जिसमें सबसे पहले उनकी पोस्टिंग रुद्रप्रयाग जिले में हुई, जहां उन्होंने केदारनाथ पुर्ननिर्माण में अहम भूमिका निभाई।
सीओ सिटी अभय सिंह हुए पदोन्नत,अब पुलिस उपाध्यक्ष का मिला पद

