देहरादून : केंद्र की अग्निपथ योजना की आग जहां आज बिहार हरियाणा सभी जगह जल रही है वहीँ इसकी लौ उत्तराखंड तक जा पहुंची है जिसके चलते आज गुरुवार को अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में बेरोजगार संगठनों के पदाधिकारियों, युवाओं ने राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हंगामा कर रहे हैं। युवाओं ने भाजपा की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए पोस्टरों, बैनरों को फाड़ दिया और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नकारात्मक नारेबाजी करके सड़कों पर उअतरकर हंगामा किया। पिथौरागढ़ में युवाओं ने सिल्थाम में जाम लगाया, जसिकी वजह आने जानें;वाले लोगो को ख़ासा परेशानिया हुईं हैं।
युवा अग्निपथ योजना को जल्दी निरस्त करने की मांग कर रहे हैं । वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया 90 दिन बाद शुरू हो जाएगी। इससे पहले सैन्य प्रबंधन दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचकर युवाओं को जागरूक करेगा। जीओसी गोल्डन की डिवीजन मेजर जनरल जीएस चौधरी ने कहा कि योजना से सशस्त्र सेनाओं को युवा व नई तकनीक से युक्त सैनिक मिलेंगे।14 इंफ्रेंट्री डिवीजन (गोल्डन की डिवीजन) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जीएस चौधरी ने भी योजना को क्रांतिकारी बताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विगत दिनों सेना के तीनों प्रमुखों की मौजूदगी में दिल्ली में अग्निपथ योजना का एलान किया था।

