कोरोना लौटा : उत्तराखंड में जारी हुई एडवाइजरी

देहरादून : केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद प्रदेश में सतर्कता बरती गई है।  उससे बचाव के लिए प्रदेश में एडवाइज़री जारी की गई है। संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्ति की जांच और निगरानी को लेकर प्रदेश सरकार ने आज मंगलवार को एसओपी जारी कर करके सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। सोमवार को केंद्र सरकार ने केरल में कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद सभी राज्यों को जांच और निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र की गाइडलाइन पर प्रदेश सरकार भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश दिए हैं। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने जानकारी दी है कि कोरोना का नया वेरिएंट पाया गया है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी कर दिए थे जिसके बाद राज्य में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से संबंधित कोई केस नहीं सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *