लखनऊ : कारागार विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने बड़ी घोषणा की है कि जेलों में बंद कैदियों की उनके परिजनों से वीडियो काल से बात करने की सुविधा दी जाएगी। बंदियो से उनके परिजनों से होने वाली बातचीत की रिकार्डिंग की भी व्यवस्था की गई है। इससे न सिर्फ कैदियों के परिजनों को जेल के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा वहीँ अनियमितता की शिकायतें भी दूर होंगी। जेल मंत्री ने प्रदेश भर की जेलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के निर्देश दिए जाएंगें।
जेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर ने कहा कि अपनी मां के साथ जेलों में रहने वाले बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बेहतर ढंग से हो तथा उन्हें यह महसूस न हो कि वे जेल में रह रहे हैं। कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित करने को भी कहा है। जल्द ही बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद को इस्टाल लगाकर उन्हें आमजन तक पहुंचाया जायेगा। धर्मवीर प्रजापति ने जेल अधीक्षकों को निर्देश दिए कि कि कैदियों के भोजन की बेहतर व्यवस्था हो, मानकों के साथ कोई समझौता न किया जाए।

