हल्द्वानी: हल्द्वानी में रेलवे, प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज से रेलवे की भूमि की पिलर बंदी शुरू कर दी है, लेकिन सुबह टीम के अतिक्रमण वाले क्षेत्र में पहुंचते ही विरोध किया सुबह करीब दस बजे हजारों लोग कड़ाके की सर्दी के बीच सड़क पर धरना देने लगे और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। धरने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एडीएम मनीष सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र, सीओ भूपेंद्र धौनी भी पहुंचे।हल्द्वानी में रेलवे, प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आज से रेलवे की भूमि की पिलर बंदी शुरू कर दी है, लेकिन सुबह टीम के अतिक्रमण वाले क्षेत्र में पहुंचते ही विरोध किया सुबह करीब दस बजे हजारों लोग कड़ाके की सर्दी के बीच सड़क पर धरना देने लगे और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। धरने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एडीएम मनीष सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र, सीओ भूपेंद्र धौनी भी पहुंचे।
विरोध बढ़ता देख पुलिस ने आस-पास के इलाकों को सील कर दिया। वहीं, बनभूलपुरा आने वाले सभी रास्ते भी ब्लॉक किया गया। एक प्रिजनर वैन भी प्रदर्शन में खड़ी की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमांकन का काम हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू किया जा रहा है। अगर जनता विरोध करेगी तो पुलिस को सख्ती से काम लेगी, उधर, विरोध के बीच ही प्रशासन की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीमांकन काम के शुरुआत कर दी है। हाईकोर्ट ने वनभूलपुरा गफूर बस्ती में रेलवे की 29 एकड़ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण करने के निर्देश मिले हैं।
इस सीमांकन के लिए एक टीम गठित की गई है। इसमें रेलवे, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम शामिल हैं। वहीं, रेलवे अतिक्रमण हटाने के दौरान शस्त्रों के दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए डीएम धीराज गर्ब्याल ने बनभूलपुरा थाने के एसओ को उस क्षेत्र के सभी लाइसेंसी असलहे जमा करने के आदेश दिए हैं।

