मसूरी झड़ीपानी के निकट बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। खबर मिली तो एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को निकाला उस व्यक्ति नाम जितेंद्र रोहेला को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे और रास्ते मे खबर की माने तो, गाय को रोटी देने उतरे थे। तभी गाय ने धक्का मार दिया और वह खाई में जा गिरे दुखद मौत हो गई।
सिटी कंट्रोल के माध्यम से खबर मिली किबालूगंज से आगे जड़ी पानी की ओर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है सभी टीम के सतह वहां पहुंचे घायल व्यक्ति को निकाला। उप जिलाधिकारी मसूरी भी प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी रोड से करीब सौ मी. गहरी खाई में गिर हुआ था। उन्हें भरी मशक्कत के बाद बाहर निकाला 108 के माध्यम से मैक्स अस्पताल देहरादून रवाना किया , लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

