भाजपा तेलांगना भाजपा विधायक की गिरफ्तारी के बाद उन्हें भाजपा पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया है। दरसअल,विधायक ने हाल ही में पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की जिसके लिए भारी बवाल हुआ गिरफ्तारी की मांग की गई। अब जबकि आज मंगलवार को तीराजा की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। तब पार्टी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को निलंबित कर दिया है।
इसके साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। भाजपा ने तेलंगाना विधायक से पूछा है कि क्यों न उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाए? उनसे 10 दिन में जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा भाजपा विधायक के खिलाफ जांच भी बिठाई गई है।
आपत्ति का पूरा मामला ये –उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को बोलते हुए कहा कि ”एक कॉमेडियन है जो थर्ड क्लास कॉमेडी करता है और हिंदुओं, भाजपा के बड़े अधिकारियों को टारगेट करता है। भगवान रामचंद्र और सीता मैया के बारे में अपशब्द कहता है…।”
इसके लावा बोले हैं कि ”जो जिस भाषा में सुनेगा, उसे टी राजा सिंह उसी भाषा में जवाब देगा। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था, लेकिन इसकी वजह है कि एक व्यक्ति ने मेरे राम और मेरी सीता माता के बारे में अपशब्द कहे और हमारे भगवानों पर कॉमेडी की। इसलिए आज मजबूरन मुझे भी ये कॉमेडी करनी पड़ रही है। …विचार करें।”

