आज प्रयागराज पहुंचेंगी प्रियंका गांधी,गोहरी गांव मामलें में परिवार से करेंगी मुलाक़ात

प्रायगराज :आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर तीन बजे तक प्रयागराज पहुँच रही हैं। वह प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के गोहरी गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या केस के बाद आज परिवार से मुलाक़ात करेंगी। सूत्रों की मानें तो,स्थानीय दबंगों ने कुछ दिन पहले फूलचंद के घर जाकर डराया धमकाया और उसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रियंका गांधी गोहरी पहुंचकर मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर उनका दुःख बटेंगी।

फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार केचार लोगों की नृशंस हत्या की गई है जिस परिवार से मिलने और संवेदना व्यक्त करने प्रियंका गाँधी आज उनके घर पहुँच रही हैं। इस मामलें में मारे गए लोगों में फूलचंद(50), उसकी पत्नी मीनू(45), बेटा शिव(10) और 17 वर्षीय बेटी शामिल हैं। सभी के खून से लथपथ शव सुबह घर के भीतर पड़े मिले। धारदार हथियार से हमला कर उन सभी की हत्या की गई। 
मृतकों को पूरे दो दिन तक किसी ने नहीं देखा था। सुबह दरवाजा खुला होने की सूचना पर पड़ोस में रहने वाला भाई पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने गांव के ही एक परिवार पर रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है। किशोरी का शव नग्न हाल में मिला, ऐसे में सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया है। 

फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारों के सिर पर खून सवार था। मौके और शवों की हालत उनकी दरिंदगी की दास्तां बयां कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर जो हालात थे, उससे इस बात की आशंका है कि हत्यारों ने पहले बरामदे में सो रहे दंपति व बेटे को मारा और फिर दरिंदगी के बाद कमरे में सो रही किशोरी को चाकू से मारा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *