प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र किया जारी,सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण

लखनऊ : चुनाव पास है और इसी बीच आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव 2022 के लिए महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है जिसके चलते प्रियंका गाँधी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण प्रदान करने की बात कही है।

प्रियंका गाँधी ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दीं। अब जरूरी है कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी मिले और उन्हें भी राजनीति से जोड़ा जाए।और अब यह काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

आज प्रियंका द्वारा किन गयीं घोषणाएं –

1 -सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

2-दुष्कर्म जैसे मामलों की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी।

3 -बीमारी के लिए 10 लाख रुपये तक की इलाज की व्यवस्था होगी।

4-महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की अनुमति।
5-पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। हर थाने में महिला सिपाही की तैनाती की जाएगी।
6 -प्रदेश के 25 शहरों में अत्याधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे।

 7-मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *