आज उदयपुर में कांग्रेस का नव संकल्प शिविर की शुरुआत की गई है। आज 13 मई को गुरुवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। 400 से ज्यादा प्रतिनिधि और नेता शिविर में भाग लेने उदयपुर पहुंच रहे हैं। इनके लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। आपको बतादें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर जबरदस्त तंज कसे, उन्होंने कहा कि मोदी और उनके सहयोगियों ने पोलराइजेशन को सरकार में स्थायी बनाया हुआ है। लोग डर और असुरक्षा के भाव में जी रहे हैं। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।
आपको बतादें कि उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन के उद्घाटन अवसर पर कहा कि मोदी और उनकी सरकार कहती है कि मैक्जिमम गवर्नेंस और मिनिमम गवर्नमेंट। हकीकत यह है कि विभाजन को स्थायी बना दिया गया है। हमारे समाज के बहुलवाद को निशाना बनाया जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों को डराया-धमकाया जा रहा है। जेल में डाला जा रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।महात्मा गांधी के हत्यारों और उनकी विचारधारा को महिमामंडित किया जा रहा है।
अशोक गहलोत ने कहा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,कि पीएम मोदी उनमें नैतिक साहस ही नहीं है। इन्हें शर्म नहीं आती। इतने बेशर्म लोग है कि पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस 70 साल में देश को इतना आगे लेकर आई है। यह देश कांग्रेस मुक्त कभी नहीं होगा। कांग्रेस का इतिहास, कांग्रेस के सिद्धांत देश के डीएनए की तरह है।

