आज हरियाणा के सोनीपत में कुंडली समेत अन्य बॉर्डर पर लंबे समय से चलता आ रहा किसान आंदोलन पर अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और सरकार के बीच जल्द ही कुछ अच्छे समझौते की उम्मीद नज़र आई है। खबरों की मानें तो, एसकेएम को भेजे गए एक पत्र में केंद्र ने कहा है कि वह किसानों की सभी मांगें मानने को अब वो पूरी तरह तैयार हैं। सरकार ने हरियाणा / यूपी में किसानों के खिलाफ सभी मामलों को तत्काल निलंबित करने की पेशकश की है। अब समिति नए प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
इस बारे में किसी भी किसान नेता ने पुष्टि नहीं की।
आज किसानों की मानें मैंने वाली मीटिंग दिल्ली में शुरू हो गई है। दिल्ली में ऑल इंडिया किसान सभा के दफ्तर में संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सदस्यीय कमेटी यह बैठक जारी है। इसके बाद दोपहर दो बजे सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में आगामी निर्णय लिया जाएगा। उम्मीद है कि दो बजे आंदोलन समाप्ति का फैसला लेकर ऐलान किया जाएगा।

