नॉट पर गणेश लक्ष्मी की हो फोटो,केजरीवाल ने लिखा पीएम को पत्र  

गौरतलब है दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से भारतीय मुद्रा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश का चित्र लगाए जाने की मांग की है जिसपर  सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है। पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी में एक ओर गांधी जी और दूसरी तरफ भगवान श्रीगणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए। केजरीवाल की इस मांग को लेकर बवाल बरपा हुआ है। भाजपा लगातार केजरीवाल पर निशाना  साध रही है। आज केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को भेजे  पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से निवेदन किया है कि भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर भी लगाई जाए। पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि आज देश की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं है। उन्होंने ये भी कहा है कि देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो दूसरी ओर हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयास फलीभूत हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *